पत्थरबाजों ने किया महबूबा के काफिले पर पथराव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के वाहनों के काफिले पर उस समय पथराव हुआ जब वह एक दरगाह से लौट रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि महबूबा अनंतनाग जिले में खिराम की एक दरगाह में गई थी और बिजबेहरा लौट रही थी जब यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि पथराव में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर घायल हो गया। महबूबा अनंतनाग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। वह 2014 में इस सीट पर जीती थीं। अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां के चार जिलों तक फैले दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में तीन चरणों में 29 अप्रैल से छह मई तक चुनाव होंगे।

प्रमुख खबरें

UP Congress के Reshuffle पर OP Rajbhar का तंज, कहा- इस बदलाव से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

Yes Milord: नॉनसेंस! पूरी UP पुलिस को खत्म कर दें...अचानक क्यों इतना भड़का सुप्रीम कोर्ट, समझिए

Tariff और पाबंदियों को आर्थिक हथियार बना रहे कई देश: PK Mishra

Asian Games Final में Team India का दबदबा, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धोकर जीता Gold Medal