रतलाम जिले में डीजे बजाने पर दो गुटों के बीच पथराव, पांच लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2022

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में डीजे पर संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों के लोगों ने कथित तौर पर एक दूसरे पर पथराव कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। ताल पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक नागेश यादव ने सोमवार को  बताया कि घटना रविवार रात को करीब 11 बजे जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कोटड़ी गांव में हुई। घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गयी। उन्होंने बताया कि रात में डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इससे दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: मंकीपॉक्स का खतरा: बीएमसी ने कस्तूरबा अस्पताल में पृथक वार्ड तैयार किया

सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सोमवार सुबह मौके से लौटे। तिवारी ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फिलहाल फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

UP में Sugarcane किसानों को मिला 3.25 लाख करोड़ का भुगतान, आय में भी हुई वृद्धि

Allahabad High Court ने Lucknow के 88 गांवों में जल संकट दूर करने के दिए निर्देश

Gujarat Police ने Kutch में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री, 10000 बोतलें और केमिकल जब्त

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी