By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021
जम्मू। जम्मू कश्मीर में पिछले साल पथराव की घटनाओं में 2019 की तुलना में 87.13 प्रतिशत की कमी आई। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यह जानकारी दी। राज्य में 2019 में पथराव की 1,999 घटनाएं सामने आईं, जिनमें से 1,193 घटनाएं केंद्र द्वारा उस साल अगस्त में पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त किये जाने की घोषणा के बाद घटीं।