वाशिम के Malegaon में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव, दो पक्षों में तनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव कस्बे में नवरात्र के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव किया जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 10 बजे विदर्भ क्षेत्र में स्थित मालेगांव के टीपू सुल्तान चौक के पास हुई।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद शुरू में विसर्जन के आयोजकों ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक प्रतिमा विसर्जन नहीं किया जाएगा।

इसके बाद बड़ी संख्या में लोग हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मालेगांव थाने के बाहर जमा हो गए। पुलिस के हस्तक्षेप और सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के बाद बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे प्रतिमा विसर्जन की विधि पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि उसने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों पर विश्वास नहीं करने या अफवाहों को फैलाने से बचने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

अभी के लिए, हमें रुकना होगा...यूक्रेन का 25% हिस्सा रूस को सौंपने के लिए तैयार जेलेंस्की!

सोनिया गांधी ने Instagram पर किया डेब्यू, संस्मरण Belonging की पहली झलक शेयर की

Rahul Gandhi के Vietnam दौरे पर बोले Shashi Tharoor, मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं

Raihan Vadra की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के Ashok Gehlot, BJP सरकार पर साधा निशाना