सलमान खुर्शीद के घर पर पत्थरबाजी, उपद्रवियों ने आग भी लगाई, कांग्रेस नेता ने कहा- ये हिंदुत्व नहीं हो सकता?

By अभिनय आकाश | Nov 15, 2021

अयोध्या पर किताब लिखकर इन दिनों विवादों में रहने के बाद अब कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सलमान खुर्शीद ने घर पर तोड़फोड़ और आगजनी की खबर है। सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़ की तस्वीरें खुद उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट की हैं। तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद सलमान खुर्शीद ने कहा कि क्या ये हिंदुत्व हो सकता है? 

सलमान खुर्शीद ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे उम्मीद थी कि मैं अपने उन दोस्तों के लिए ये दरवाजे खोलूंगा जिन्होंने इस कॉलिंग कार्ड को छोड़ दिया है। क्या मैं अभी भी यह कहना गलत हूं कि यह हिंदुत्व नहीं हो सकता? वहीं पूरे मामले पर डीजीआई (कुमाऊं) नीलेश आनंद ने कहा कि राकेश कपिल और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 अयोध्या पर किताब लिखने के बाद विरोध

सलमान खुर्शीद की ओर से अयोध्या नाम की किताब लिखी गई थी जिसमें बाबरी विध्वंस के बाद कैबिनेट की  बैठक में क्या हुआ था इसका जिक्र किया गया। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व को लेकर भी कई सवाल खड़े किए थे। यहां तक की उन्होंने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से भी कर दी थी। जिसको लेकर खूब विवाद भी हुआ था। बीजेपी ने आक्रमक रूप से कांग्रेस पार्टी और खुर्शीद को आंतकी संगठन से हिंदुत्व की तुलना किए जाने पर निशाने पर लया गया था। 

प्रमुख खबरें

India A टीम में मजबूरी में बड़ा बदलाव, चोटिल Yudhveer की जगह IPL स्टार Ashok Sharma शामिल

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!

Hyderabad में Donald Trump Avenue: US-India संबंधों में नई मिसाल, 23 जून को उद्घाटन

Siberia में आसमान से गिरा Russia का Tu-22M3 बॉम्बर, Live Crash का खौफनाक वीडियो आया सामने