झारखंड में भाजपा की CAA समर्थक रैली में पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

गिरिडीह। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा द्वारा यहां आयोजित एक रैली पर पथराव किया गया जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना पदम चौक इलाके की है जब जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में जुलूस निकाल रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने CAA पर कहा- सभी प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देकर ही हम दम लेंगे

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा ने कहा, “कुछ असामाजिक तत्वों ने भाजपा के जुलूस पर पथराव किया। कुछ पुलिसकर्मी और रैली में शामिल कुछ लोग इसमें मामूली रूप से घायल हो गए जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को आंसूगैस के गोले छोड़ने के लिये मजबूर होना पड़ा।”

इसे भी पढ़ें: भारत को पूर्ण राष्ट्र न मानने वाले लोग कर रहे उच्च शिक्षण संस्थानों में नारेबाजी : योगी

गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी) राहुल कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और एसपी के साथ वहीं कैंप कर रहे हैं। रैली में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने संवाददाताओं को बताया कि सीएए किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ नहीं है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर! पीएम मोदी-राजनाथ सिंह के साथ प्रियंका गांधी ने की चाय पर चर्चा, देखें Video

बांग्लादेश में मचा था बवाल, इधर ट्रेन पर चुपचाप ये क्या लाई भारतीय सेना, अब शुरू होगा असली खेल!

Bangladesh जल उठा, Sharif Osman Bin Hadi की हत्या के बाद हालात हुए बेकाबू, India के लिए 1971 के बाद सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हुई

Sansad Diary: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें कितना हुआ कामकाज