हावड़ा में शाहनवाज हुसैन पर फेंके गए पत्थर, कहा- मोदी का एक भी सिपाही TMC के गुंडों से डरने वाला नहीं

By अंकित सिंह | Apr 07, 2021

कोलकाता। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि जब वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात हावड़ा में प्रचार कर रहे थे, तब उन पर पत्थर फेंके गए। हुसैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को दो पत्थर दिखा रहे हैं और कथित घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  यह स्पष्ट है कि TMC जानती है कि वह हार रही है और इसलिए वह हताश है। मैं खुद गोलाबारी पुलिस स्टेशन गया और उनसे पूछा कि मेरे वाई+ सीआरपीएफ कवर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के अनुसार पुलिस कर्मियों को क्यों नहीं तैनात किया गया है। अजीब बात है, उनके पास इसके लिए कोई जवाब नहीं था। शाहनवाज ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी का एक भी सिपाही टीएमसी के गुंडों से डरने वाला नहीं है ! पत्थर को भी हम फूल बना देंगे ! 2 मई को पूरे पश्चिम बंगाल में कमल का फूल खिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि  पश्चिम बंगाल की जनता के जोश और उमंग को सलाम। 2 मई के बाद कट -  कमीशन वालों की खैर नहीं। 'असोल पोरीबर्तन' करके दिखाएगा पश्चिम बंगाल। जो डराने की कोशिश में हैं, वो डरने के लिए तैयार रहें ! 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR