Maha Kumbh 2025: सूरत से प्रयागराज आ रही ट्रेन पर फेंके गए पत्थर, Tapti Ganga Express की खिड़की टूटी

By रितिका कमठान | Jan 13, 2025

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। देश के कई इलाकों से लोग प्रयागराज के महाकुंभ पहुंच रहे है। यहां लोग ट्रेनों से भी आ रहे है। इसी बीच महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन के नजदीक बड़ी घटना घटी है। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन पर एक पत्थर फेंका गया है, जो सुर्खियों में आ गया है।

महाकुंभ मेले के लिए कुछ यात्री प्रयागराज जा रहे है। यात्रियों की मानें तो जलगांव स्टेशन से रवाना होने के दो-तीन किलोमीटर बाद ही बत्थर फेंका गया था। ये पत्थर किसने फेंका है अब तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है और जांच चालू हो गई है।

जलगांव में सूरत से छपरा जाने वाली तापी गंगा एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। इस घटना की जांच कर रहे आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि ये घटना पथराव की नहीं है। अधिकारी के मुताबिक ये घटना ट्रेन संख्या 19045 डाउन सूरत-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन पर हुई है। रविवार को दोपहर 2.02 बजे प्लेटफॉर्म पर दो पहुंची है। वहीं दोपहर 2.17 बजे ट्रेन रवाना हुई है। ट्रेन ने जैसे ही थोड़ी दूरी तय की प्लेटफॉर्म से 16-17 डिब्बे आगे निकलने के बाद ट्रेन की खिड़की पर पत्थर फेंका गया। खिड़की से टकराने के बाद इसका कांच टूट गया।

इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इसके अनुसार ट्रेन पर पथराव हुआ है। पथराव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑनड्यूटी स्टाफ ने तत्काल एक्शन लिया और घटना स्थल पर पहुंचकर यात्रियों के सकुशल का समाचार जाना। इस हादसे में बाहर की खिड़की का एक विंडो पैनल क्षतिग्रस्त हुआ है। इसका इंटरनल पैनल नहीं टूटा है।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी

Pranab Dole पर रासुका लगाने को लेकर असम सरकार पर बरसी Congress

Denmark की तर्ज पर मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए प्रकृति के बीच बिताएं कुछ पल

बीजिंग Embassy के ओपन हाउस में भारतीय समुदाय ने उठाए वीजा और सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दे