झड़ते बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर ही बनाएं ये नेचुरल हेयर सीरम

By मिताली जैन | Mar 08, 2026

जब भी बालों से जुड़ी परेशानियों की बात होती है तो हेयर फॉल का नाम जरूर लिया जाता है। झड़ते बालों की समस्या का सामना हम सभी ने कभी ना कभी किया ही है। इसके पीछे कई वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं, जैसे स्ट्रेस, पॉल्यूशन, खराब डाइट, हार्मोनल असंतुलन या फिर केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना। ऐसे में हम सभी तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स की तरफ भागते हैं। हेयर फॉल को कम करने के लिए हेयर सीरम काफी पॉपुलर है।

एलोवेरा और कैस्टर ऑयल से बनाएं हेयर सीरम

अगर आप हेयर फॉल को रोकने के साथ-साथ बालों की अच्छी ग्रोथ भी चाहते हैं तो यह हेयर सीरम आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।  जहां एलोवेरा स्कैल्प की जलन को शांत करने, डैंड्रफ कम करने और बालों की जड़ों को हाइड्रेट करने में मदद करता है, वहीं कैस्टर ऑयल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है।

आवश्यक सामग्री

2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल

1 टेबलस्पून कैस्टर ऑयल

1 टेबलस्पून नारियल तेल

5 बूंद रोजमेरी ऑयल (ऑप्शनल)

बनाने का तरीका- 

सभी सामग्री को एक छोटे कटोरे में तब तक मिलाएं जब तक यह स्मूद न हो जाए। 

इसे एक छोटी कांच की बोतल में स्टोर करें।

स्कैल्प पर कुछ बूंदें लगाएं और 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। 

रात भर या कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

गुलाब जल और विटामिन ई से बनाएं सीरम

अगर आपके ऑयली हेयर हैं तो ऐसे में आप इस सीरम को बना सकते हैं। यह ना केवल ऑयली स्कैल्प को कंट्रोल करता है, बल्कि स्कैल्प की सूजन से होने वाले बालों के झड़ने को कम करता है। साथ ही साथ, इससे बालों में एक चमक भी आती है। 

आवश्यक सामग्री

3 टेबलस्पून गुलाब जल

1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल

1 विटामिन ई कैप्सूल

कैसे बनाएं

सबसे पहले सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में स्टोर करें।

स्कैल्प और बालों पर हल्का स्प्रे करें।

ग्रीन टी और एलोवेरा से बनाएं हेयर सीरम

अगर आपके बाल पतले हैं तो ऐसे में आप ग्रीन टी और एलोवेरा से हेयर सीरम बनाकर लगाएं। यह ना केवल बालों की डेंसिटी बढ़ाता है, बल्कि शाइन और सॉफ्टनेस भी लाता है।

आवश्यक सामग्री

3 टेबलस्पून ग्रीन टी

1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल

1 टीस्पून बादाम का तेल

बनाने का तरीका-  

सबसे पहले सभी सामग्री को मिक्स करें और एक बोतल में स्टोर करें।

बाल धोने के बाद स्कैल्प पर लगाएं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

चेहरा जल गया, बाल उड़ गये, मुंह खुल नहीं रहा... ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई बहुत बुरी स्थिति, प्लास्टिक सर्जरी की तैयारी

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी जीत, मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार

AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के सीक्रेट मॉडल में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय