पार्टी नेताओं से ममता बनर्जी ने कहा, भ्रष्टाचार से दूर रहें या जेल जाने के लिए तैयार रहें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2019

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं को चेताया कि जो सरकारी योजनाओं में या किसी अन्य तरह से भ्रष्टाचार में शामिल हैं उन्हें जेल भेजा जाएगा। राज्य की मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह चेतावनी ऐसे समय दी है जब नदिया जिले में संगठन की बैठक हुई है जहां तृणमूल कांग्रेस को दो में से एक लोकसभा सीट पर भाजपा के हाथों हार झेलनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय का आरोप, ममता का अहंकार बंगाल के विकास को कर रहा बाधित

नदिया जिले से एक वरिष्ठ तृणमूल नेता ने कहा, ‘‘’हमारी पार्टी प्रमुख ने हमें भ्रष्टाचार में शामिल होने के खिलाफ चेताया है और हमसे कहा है कि अगर हमने किसी से ‘कट मनी’ ली है तो उसे वापस किया जाए। उन्होंने हमसे कहा है कि अगर कोई सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ‘कट मनी’ लेते हुए पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।''

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात