'अनवॉन्टेड ट्रैकिंग' से बचाने के लिए Google-Apple ला रहे हैं ये फीचर

By विंध्यवासिनी सिंह | May 09, 2023

एक तरफ जहां टेक्नोलॉजी के द्वारा हमारा जीवन बेहद आसान हो गया है, हम रोजमर्रा की तमाम जरूरतों के लिए एक से एक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर इसे बेहद आसानी से मैनेज कर ले रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ टेक्नोलॉजी के नए-नए टूल्स अपनाकर लोग हमारे पर्सनल चीजों को भी आसानी से जान ले रहे हैं। 

  

इसी इनसिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए दुनिया की 2 सबसे बड़ी कंपनी गूगल और एप्पल एक मिलकर एक नया ड्राफ्ट सबमिट किए हैं, जिसमें वह अपने यूजर्स को आसानी से 'अनवांटेड ट्रैकिंग' से बचाने का दावा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Snapchat ने यूजर्स के लिए लांच किया Chatbot My AI जो करेगा अट्रैक्टिव ग्राफिक्स बनाने में मदद

कंपनी का यह कहना है कि अगर कोई चोरी छुपे आपके ब्लूटूथ के जरिए आपको ट्रैक कर रहा है, तो इस ऐप  के जरिए आपको नोटिफिकेशन अलार्म मिलने लगेगा और आप यह आसानी से समझ लेंगे कि, आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई आपको ट्रैक करने की कोशिश कर रहा है। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही साल 2021 में एप्पल ने एंड्रॉइड डिटेक्टर ऐप लांच किया था जिसकी सहायता से लोग आसानी से अपने एयर टैग  किए हुए आइटम्स जैसे कि जैसे घडी, चाभी, वालेट, बैगपैक जैसे आइटम्स को आसानी से ढूंढ लेते थे, जब वह ऐसी जगह रख कर भूल जाते थे और उन्हें याद नहीं आता था। 

हालांकि एप्पल के इस एंड्रॉइड डिटेक्टर ऐप का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाने लगा और सामान की जगह पर लोकेशन ट्रक किए जाने लगे, जिसके बाद एप्पल ने अपने यूजर्स को सिक्योरिटी का माहौल देने के लिए यह नया ड्राफ्ट लांच किया है जिसमें गूगल भी काम कर रहा है। 

बता दें कि यूजर्स का फीडबैक लेने के लिए इसमें सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स को भी शामिल किया गया है ताकि इसका बेहतर से बेहतर रिजल्ट लोगों के सामने लाया जा सके।

उम्मीद करते हैं कि ड्राफ्ट के आने के बाद लोग अनवांटेड ट्रैकिंग से बच सकेंगे और प्राइवेसी को एंजॉय भी कर सकेंगे।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा