प्रदूषण और कोरोना से बचना है तो बंद करना होगा रूमाल और सर्जिकल मास्क लगाना

By निधि अविनाश | Oct 08, 2020

कोरोना काल में जहां आम लोग इस महामारी से परेशान है वहीं अब दिल्ली के प्रदुषण ने भी लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। बता दें कि दिल्ली में हमेशा से ही प्रदुषण काफी तेजी से बढ़ता रहता है जिसके कारण अब लोगों को मास्क से सबंधित काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अब काफी उलझन में है कि वह कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनें या फिर प्रदूषण से बचने वाले मास्क पहनें? काफी हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना काल में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है जिससे बचने के लिए मास्क पहनना कापी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के कारण जेवर हवाई अड्डा परियोजना में हुई देरी ! 2024 में शुरू होगी उड़ान

सर्दियों के दौरान आन मास्क का लोग कापी सावधानी से इस्तेमाल करे। कई बार लोग इस्तेमाल किए गए मास्क को 3 से 4 बार पहनने के बाद धोते हैं। लेकिन कोरोना काल में ऐसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह आपके सेहत के लिए काफी रिस्की साबित हो सकता है। एक बार इस्तेमाल किए गए मास्क को जब तक धोकर धूप में 12 घंटे तक नहीं सुखाया जाए तब तक इन  मास्क का इस्तेमाल न करें। वहीं थ्री लेयर सर्जिकल मास्क, कॉटन मास्क, वॉल्व मास्क प्रदुषण  और कोरोना दोनों से प्रोटेक्शन नहीं कर सकते है। इसलिए ठंड के प्रदुषित दिनों में एन-95 मास्क का इस्तेमाल कर सकते है।अस्थमा, सांस की अनय परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को इन मास्क का इस्तेमाल काफी सावधानी से करना होगा। एन -95 मास्क, केएन-95 मास्क 150 से 1000 रुपये की कीमत में आते है।  

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र