Bullet Baba Temple: देश का अनोखा मंदिर जहां होती है रॉयल एनफील्ड बाइक की पूजा, चढ़ता है शराब का चढ़ावा

By सूर्या मिश्रा | Jan 11, 2023

हमारा देश चमत्कारों और आस्थाओं के लिए जाना जाता है। यहां आपको थोड़ी-थोड़ी दुरी पर प्राचीन मंदिर स्थापित मिलेंगे। इनमें कुछ तो नेता-अभिनेताओं के भी है। आज हम जिस मंदिर का जिक्र कर रहें हैं वह ना तो देवी- देवता का है और ना किसी नेता या अभिनेता का। इस मंदिर में एक मोटरसाइकिल विराजमान है जिसकी पूजा और दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। राजस्थान में स्थित इस मंदिर का नाम ओम बन्ना धाम है। आइये जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातें-

ओम बन्ना धाम मंदिर की कहानी      

इस मंदिर के पीछे कहानी है की ओम सिंह राठौड़ की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस वालों ने घटनास्थल से बाइक हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। दूसरे दिन बाइक पुलिस वालों ने देखा बाइक थाने में नहीं है। बहुत देर तलाश करने के बाद बाइक दुर्घटना वाली जगह पर मिली बाइक को पुलिस वाले दुबारा थाने लेकर आये। उस रात बाइक फिर से थाने से गायब हो गयी सुबह तलाश करने पर दुर्घटना वाली जगह पर मिली। पुलिस वाले बाइक को थाने लेकर आये। उस रात यह घटना फिर से हुई बाइक फिर से घटना वाली जगह से मिली। तब पुलिस वाले बाइक को थाने लेकर आये और बाइक की निगरानी करने लगे, रात में पुलिस वाले यह देखकर चौंक गए कि बाइक खुद स्टार्ट हो रही थी और स्टार्ट होकर दुर्घटना वाली जगह पर पहुँच गई। इस घटना के बाद बाइक को ओम सिंह के घरवालों को सौंप दिया गया।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी