आपका नाम अज्ञात है, आपका काम अमर, दिलचस्प है ‘टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर की कहानी, जहां पहुंचे पीएम मोदी

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान मॉस्को में अननोन सोल्जर के टॉम्ब पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्पांजलि भी अर्पित की। 'टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर' मॉस्को में क्रेमलिन की दीवार पर स्थित एक युद्ध स्मारक है। यह उन सोवियत सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाई थी।

इसे भी पढ़ें: खूनी के गले लगे सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता, जेलेंस्की को रास नहीं आई मोदी-पुतिन मुलाकात की तस्वीर

क्या है ‘टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर’?

‘टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर’ एक वॉर मेमोरियल है। यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध में मारे गए सोवियत संघ के सैनिकों को समर्पित है। दुनिया में 50 से अधिक देश हैं जहां इसी तरह का स्मारक मौजूद है। सोवियत सैनिकों को समर्पित इस युद्ध स्मारक को आर्किटेक्ट डीआई बर्डिन और वीए क्लिमोव ने डिजाइन किया गया था। 8 मई, 1967 को इसका अनावरण किया गया था। शिलालेख पर रूसी भाषा में लिखा है कि आपका नाम अज्ञात है, आपका काम अमर है. इसे सोवियत सैनिकों के बलिदान को दर्शाता है। 

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में