एसटीपीआई को चालू वित्त वर्ष में आईटी निर्यात में 10 से 12 फीसदी वृद्धि हासिल होने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2022

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) ने उम्मीद जताई है कि चालू वित्त वर्ष में देशभर में उसके 63 केंद्रों से होने वाले सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) निर्यात में 10 से 12 फीसदी की वृद्धि होगी। एसटीपीआई के केंद्रों से 2021-22 के दौरान हुए आईटी निर्यात का मूल्य 6.28 लाख करोड़ रुपये था। एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार ने बताया, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस वर्ष एसटीपीआई की इकाइयों से आईटी निर्यात में 10 से 12 फीसदी की वृद्धि हो सकती है।’’

ये सभी इकाइयां अगले वित्त वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएंगी।’’ उन्होंने बताया कि एसटीपीआई कस्बों में आईटी एवं आईटी सक्षम सेवाओं के परिवेश को मजबूत करना चाहता है तथा इसके 63 मौजूदा केंद्रों में से 55 दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में हैं। इसके अलावा जो 12 नए केंद्र बनने जा रहे हैं उनमें से 11 छोटे शहरों में होंगे।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान