कैमरे में रिकॉर्ड भारतीय मिसाइल की अजीब आवाज, बिखर गई मस्जिदें, फिर पाकिस्तान में होने लगा ये ऐलान

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

पीओके के तबाही मचाकर आई भारतीय मिसाइल की आवाज रोंगटे खड़े कर देने वाली है। भारत ने आधी रात पीओके में सूरत उगा दिया है। पूरे पाकिस्तान में इस वक्त भगदड़ का माहौल है। इसी भगदड़ के बीच पीओके और पाकिस्तान की मस्जिदों से बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं। ये घोषणाएं साबित करने के लिए काफी है कि पाकिस्तान में कितनी दहशत फैल गई है। दरअसल, पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर दी है। भारत ने ये बड़ी एयरस्ट्राइक बीती रात डेढ़ बजे की थी। भारत ने इसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Reaction On India Airstrikes: एक्ट ऑफ वॉर...भारत के भीषण पर आ गया शहबाज का रिएक्शन

सूत्रों के मुताबिक भारत ने इस पूरे ऑपरेशन में 24 मिसाइलें दागी हैं। पीएम मोदी रात भर ऑपरेशन सिंदूर को मॉनीटर करते रहे। भारत के हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके की मस्जिदों से ऐलान किया जा रहा है कि भारत ने हम पर हमला कर दिया है। जो कुछ हाथ लग रहा है, उसे लेकर भाग जाओ। वरना सभी मारे जाओगे। पाकिस्तान डरते हुए मस्जिदों से घोषणा कर रहा है कि तमाम लोग अपने बच्चे-बुजुर्गों को लेकर ऊपर रोड वाली जगह चले जाएं। हमें हुक्म है कि आप अपनी बस्तियों को थोड़ी देर के लिए यहां से शिफ्ट करें। 

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor updates: पहले आधी रात को पाक आतंकियों को जहन्नुम पहुँचाया, फिर भारत ने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन को बताया

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने पाकिस्तानी सेना की ओर से सीमा पार से की जा रही गोलीबारी और गोलाबारी के बाद नियंत्रण रेखा के पास के गांवों से नागरिकों को बंकरों में ले जाने का आदेश दिया है। गृह मंत्री अमित शाह बीएसएफ के महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी फोन पर बात की है। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

2 करोड़ से 200 करोड़ तक का सफर, Hanuman Ansh की सफलता को निर्माता Anupriya Nagar ने बताया चमत्कार

Junior Asia Cup में भारतीय महिला हॉकी टीम चैंपियन, चीन को 1-0 से हराया

ब्रिक्स समिट के बीच अखिलेश यादव का तीखा प्रहार, बोले- सवाल पूछने की आजादी के बिना Vikasit Bharat संभव नहीं

Bijapur Eklavya School में 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक पर POCSO केस