PM Modi Austria Visit: हमारे राजनयिक संबंध के 75 साल पूरे, संबंधों को प्रदान की जाएगी रणनीतिक दिशा, ऑस्ट्रिया में बोले PM मोदी

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्यसत्कार के लिए चांसलर नेहमर का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे खुशी है कि मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरूआत में ऑस्ट्रिया आने का अवसर मिला। मेरी यह यात्रा ऐतिहासिक और विशेष है, 41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है, यह भी सुखद संयोग है कि यह यात्रा उस समय में हो रही है जब हमारे आपसी संबंधों के 75 साल पूरे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Modi Fan निकले ऑस्ट्रिया के चांसलर, पहली बार देखते ही ले ली सेल्फी

मैंने पहले भी कहा है, यह समय युद्ध का नहीं है, समस्याओं का समाधान हम युद्ध क्षेत्र में नहीं ढूंढ पाएंगे। चाहे वह कहीं भी हो, निर्दोष लोगों की हत्या अस्वीकार्य है। भारत और ऑस्ट्रिया बातचीत और कूटनीति पर जोर देते हैं और इसके लिए हम मिलकर हर आवश्यक सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द