जिंदगी में बढ़ रहा है तनाव और दिख रहे हैं यह लक्षण? कहीं आप भी 'सेक्सुअल बर्नआउट' के शिकार तो नहीं

By एकता | Mar 27, 2022

इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि कोरोना महामारी की वजह से लोगों के दिमाग पर काफी बुरा असर पड़ा है। इस दौरान लोगों ने अपनी जिंदगी में पहले से ज्यादा तनाव महसूस किया और इसी तनाव की वजह से लोगों की सेक्सुअल लाइफ पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कोरोना महामारी के दौरान से ही 'सेक्सुअल बर्नआउट' शब्द बार-बार सुनने में आ रहा हैं। सेक्स से जुडी अन्य समस्याओं की तरह ही 'सेक्सुअल बर्नआउट' भी एक असली बीमारी है। आज के अपने इस लेख में हम आपको 'सेक्सुअल बर्नआउट' के बारे में जानकारी देंगे।

इसे भी पढ़ें: मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं पर सेक्स के दौरान मैं ऑर्गेज्म का मजा नहीं ले पाती

सेक्सुअल बर्नआउट सिंड्रोम के लक्षण

- कामेच्छा में कमी

- इरेक्टाइल डिसफंक्शन (लिंग की कमजोरी या अनुपस्थिति)

- सेक्स के दौरान सुख प्राप्त नहीं करना

- शारीरिक और भावनात्मक तौर पर हमेशा थका हुआ महसूस करना

इसे भी पढ़ें: सेक्स के दौरान महिलाओं के दिमाग में आते हैं ऐसे अतरंग सवाल, पढ़कर हैरान रह जायेंगे आप

सेक्सुअल बर्नआउट से आप कैसे बच सकते हैं?

- हर व्यक्ति का शरीर तनाव होने पर अलग-अलग तरह के संकेत देता है, इसलिए संकेतों की पहचान करके इनपर ध्यान दें।

- अपने लिए सेल्फ-केयर योजना बनाएं। अपने व्यस्त शेड्यूल में से 10-15 मिनट का ब्रेक जरूर लें।

- अपने पार्टनर के साथ इस बारें में बात करें।

- अगर आप इन लक्षणों पर काबू नहीं कर पा रहे हैं या फिर लक्षण गंभीर हो रहे हैं तो किसी डॉक्टर की मदद लें।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने BJP पार्षद Sugathan की एहतियाती हिरासत रद्द की, रिहाई का आदेश

Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल

Shehbaz Sharif ने इमरान खान की पार्टी PTI को बातचीत का दिया न्योता, मार्च रोकने की अपील

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें