पानी छोड़ने के नियमों को लेकर बांध प्राधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए: मुख्यसचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023

हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और आकस्मिक बाढ़ के कहर के बीच मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पानी छोड़ने के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर बांध प्राधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया और कहा , ‘‘ यह नोटिस भेजने का समय है न कि पत्र या स्मरण पत्र भेजने का।’’ बांधों से पानी छोड़े जाने के संदर्भ में सुरक्षा मुद्दों पर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए सक्सेना ने कहा कि विनाश का एक हिस्सा तो प्राकृतिक है लेकिन बांध सुरक्षा अधिनियम (डीएसए) के संबंधित प्रावधानों तथा केंद्रीय जल आयोग के 2015 के दिशानिर्देशों के अनुपालन में बांध प्राधिकारियों की विफलता को लेकर जिम्मेदारी जरूर तय की जानी चाहिए।

यहां जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘ मनाने और बातचीत करने का वक्त निकल गया है, अब हमें उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कड़े कदम उठाने से नहीं हिचकना चाहिए।’’ मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा, ‘‘यह पत्र या स्मरण पत्र भेजने का नहीं बल्कि नोटिस भेजने का समय है।’’ उन्होंने अधिकारियों को बांध प्राधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुए नुकसान पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राज्य में 16 बांध हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में वर्षा जनित घटनाओं में 75 लोगों की जान चली गयी है।

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी