जनसंख्या नियंत्रण और गायों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाए : भाजपा विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

अगरतला।  त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुधांगशु दास ने शुक्रवार को जनसंख्या नियंत्रण और गायों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। फतिक्रॉय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दास ने कहा कि वह राष्ट्रहित में जनसंख्या नियंत्रण और गायों की सुरक्षा का मुद्दा आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे। दास ने कहा, ‘‘ असम और उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण और गायों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाने के लिए कदम उठाए हैं। मुझे लगता है कि इन दो मांगों को केवल त्रिपुरा या अन्य दो-तीन राज्यों में नहीं बल्कि राष्ट्रहित में पूरे देश में क्रियान्वित किया जाना चाहिए। मैं अगले विधानसभा सत्र में यह मामला उठाऊंगा। ’’

इसे भी पढ़ें: पाक विदेश मंत्री कुरैशी शुक्रवार को चीन की यात्रा पर होंगे रवाना, इन मु्द्दों पर होगी चर्चा

दास ने कहा कि गायों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की भी जरूरत है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बहुसंख्यक लोगों की भावनाएं आहत न हों। उन्होंने कहा, ‘‘ हिंदू समाज में गायों को पवित्र जानवर के रूप में पूजा जाता है। यदि बहुसंख्यक बहुल क्षेत्र में किसी अन्य धर्म के लोग गाय का वध करते हैं तो यह बहुसंख्यक लोगों के सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध है। इसे रोका जाना चाहिए और इसलिए मैं राज्य विधानसभा के अगले सत्र में गोरक्षा पर एक निजी सदस्य संकल्प लाने की योजना बना रहा हूं।

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut