'सारी जमीनें हड़प ली, सख्त कानून बने...', वक्फ बिल पर चर्चा के बीच वायरल हुआ लालू यादव का पुराना वीडियो

By अंकित सिंह | Apr 02, 2025

लोकसभा में केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक पर विपक्षी दलों के बढ़ते विरोध के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिससे राजनीतिक हलचल मच गई है। 7 मई, 2010 की इस क्लिप में यादव वक्फ से जुड़े भूमि अतिक्रमणों पर चिंता जताते हुए और सख्त कानून बनाने की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लालू लोकसभा में बोलते हुए दिख रहे हैं, "देखिए, बहुत सख्त कानून होना चाहिए। सारी जमीनें हड़पी गई हैं- चाहे सरकारी हो या निजी, या फिर उन लोगों की जमीनें जो वहां काम करते थे। सब बेच दी गई हैं। बेशकीमती जमीनें।" 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड हो जाएगा खत्म? वक्फ बिल पेश होते ही मुसलमानों ने बताया क्या करेंगे देश का हाल

राजद का अभी का पक्ष

राजद नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 का कड़ा विरोध किया है। मंगलवार को एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह एक असंवैधानिक विधेयक है। हम संविधान में विश्वास रखने वाले लोग हैं। भाजपा के लोग 'नागपुर का कानून' थोपना चाहते हैं; यह हमें बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। हम 'गंगा-जमुनी तहजीब' में विश्वास करते हैं, हमारे देश की विविधता ही इसकी खूबसूरती है।" तेजस्वी ने यह भी कहा कि राजद ने संसद के दोनों सदनों के साथ-साथ बिहार विधानसभा और विधान परिषद में भी विधेयक का विरोध किया है। उन्होंने कहा, "हम आने वाले समय में भी इसका विरोध करेंगे। ऐसा विधेयक हमें कभी स्वीकार्य नहीं होगा। अपनी खराब सेहत के बावजूद लालू जी विरोध में शामिल हुए।"

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं