कोरोना वायरस: J&K के राजौरी जिले में लागू हुआ सख्त लॉकडाउन, अब तक कुल 240 व्यक्ति संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2020

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद कई हिस्सों में शनिवार को सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे राजौरी शहर और उससे लगे इलाकों को सील कर लोगों को घरों में रहने के लिये कहा गया है ताकि संक्रमण के फैलने की रफ्तार को कम किया जा सके। जम्मू क्षेत्र में आने वाले राजौरी जिले में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे अधिक 51 मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक कुल 240 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से एक रोगी की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में बाहर से आए 171 लोग शामिल हैं। अबतक 88 लोग ठीक हो चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा