जम्मू-कश्मीर में भी बढ़ रहे कोरोना के तेजी से मामले, कड़े किए गए प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर बृहस्पतिवार से लॉकडाउन समेत कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं जिसके कारण कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित रहा। इसके अलावा अलगाववादी नेता मोहम्मद अशरफ सहराई के निधन के कारण घाटी में भी कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश के कई जिलों में लोगों के आने-जाने और एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लुणावत का निधन, कोरोना से थे पीड़ित

लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़कों पर पुलिस की ओर से बैरिकेड लगाए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को काम करने की अनुमति दी गयी है। अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण घाटी में दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे जबकि सार्वजनिक परिवहन के साधन भी सड़कों से नदारद रहे। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 29 अप्रैल को प्रदेश के 11 जिलों में कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की थी जिसे अगले ही दिन 20 जिलों में लागू कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े