उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में सख्त चौकसी, मरने वालों की संख्या 41 पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2020

नयी दिल्ल। दंगा प्रभावित उत्तरपूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में जनजीवन पटरी पर लौट रहा है जहां पुलिस और अर्द्धसैनिक बल मस्जिदों में जुमे की नमाज के मद्देनजर सख्त चौकसी बरत रहे हैं। पुलिस के अधिकारियों ने कहा है कि वे अफवाहों को रोकने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं और लोगों के बीच भरोसा पैदा करने के लिए प्रभावित इलाकों के आस-पड़ोस में नियमित रूप से फ्लैग मार्च और बातचीत कर रहे हैं। उत्तरपूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में दुकानें खुलने के साथ हालात सामान्य होते दिखे। हिंसा प्रभावित इलाकों में भी दुकानें और गलियां खुलती दिखीं। 

इसे भी पढ़ें: लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में

उत्तरपूर्व जिले के प्रभावित इलाकों में सोमवार से करीब 7,000 अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। शांति कायम रखने के लिए दिल्ली पुलिस के सैकड़ों कर्मी ड्यूटी पर हैं। उत्तरपूर्व दिल्ली में चार दिन पहले शुरू हुई सांप्रदायिक झड़पों में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हिंसा से प्रभावित इलाकों में जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Metro के अर्पण केंद्रों पर जमा हुए 41 टन पुराने कपड़े, DMRC नए केंद्र खोलने की तैयारी में

PwC India और PwC US बनाएंगे 40000 कर्मचारियों वाली नई जॉइंट यूनिट

BJP सरकार मनमाने ढंग से काम कर विपक्ष पर लगा रही झूठे मुकदमे: Akhilesh Yadav

Indonesia में Java Sea के भीतर नौका पलटने से 130 लोग लापता, राहत कार्य तेज