लखीमपुर खीरी मामले पर सख्त योगी सरकार, Dy CM बोले- अपराधी के खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई होगी जो एक मिसाल बनेगी

By अंकित सिंह | Sep 15, 2022

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार शाम एक खेत में दो सगी बहनों के शव पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। परिवार का आरोप है कि पड़ोस के गांव के रहने वाले तीन युवकों पर उसकी बेटियों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया है। अब पूरे मामले को लेकर भी सरकार एक्शन में है। सरकार का साफ तौर पर कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखीमपुर की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। अपराध करने वाला एक भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उनके खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो एक मिशाल बनेगी।

इसे भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri violence: आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को न्यायालय का नोटिस

वहीं, राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है। बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।  मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने इस घटना की तुलना हाथरस कांड से करते हुए ट्वीट किया, ‘‘निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम किया गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है। 

प्रमुख खबरें

Zetwerk ने IPO के लिए 143-151 रुपये का Price Band तय किया

CMRL मामले में Pinarayi Vijayan और परिवार पर VACB ने दर्ज की दो प्राथमिकी

Delhi-NCR में Navratri पर Garba Night के लिए ये जगहें हैं सबसे खास

Goddess Parvati: बालू के शिवलिंग की पूजा और सखी द्वारा हरण के बाद ऐसे पड़ा इस कठिन व्रत का नाम हरतालिका तीज