परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल समाप्त

By दिनेश शुक्ल | Aug 12, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में तीन दिनों से चली आ रही ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में ट्रक आपरेटर्स की माँगों पर शासन द्वारा आश्वासन के बाद संघ द्वारा बुधवार रात 12 बजे हड़ताल समाप्त की घोषणा की गई है। ऑपरेटर्स संघ के पदाधिकारी अपनी माँगों के संबंध में गुरूवार को परिवहन मंत्री से सागर में चर्चा करेंगे। ट्रक आपरेटर्स विगत 10 अगस्त से अपनी 4 सूत्री माँगों को लेकर हड़ताल पर थे। हड़ताल समाप्ति के बाद कल से ट्रक आपरेटर्स अपनी सेवायें पूर्ववत् जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार