भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर कोविड का साया, स्ट्राइकर गुरजंत और कोच ग्राहम रीड हुए पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2022

बेंगलुरू।राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के तैयारी शिविर पर बृहस्पतिवार को कोविड-19 का प्रकोप दिखा जब स्ट्राइकर गुरजंत सिंह और मुख्य कोच ग्राहम रीड सहित पांच खिलाड़ी वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए। बुधवार सुबह आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था। संक्रमित लोगों में हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं और उन्हें यहां पृथकवास पर रखा गया है। हॉकी इंडिया ने बिना किसी का नाम लिए मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल 2022 की तैयारी कर रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ’’ टीम के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘गुरजंत और ग्राहम रीड संक्रमित हो गए हैं। टीम का वीडियो विश्लेषक अशोक कुमार चिन्नास्वामी भी पॉजिटिव पाया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: Wimbledon 2022: जानिए 145 साल पुराने विंबलडन टूर्नामेंट से जुड़ी अहम बातें

गुरजंत के अलावा पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी आशीष कुमार टोप्नो हैं। यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के परिसर में चल रहे शिविर में 31 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें पीआर श्रीजेश, मनप्रीत सिंह, पवन, ललित कुमार उपाध्याय, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार और अमित रोहिदास शामिल हैं। खिलाड़ी एफआईएच हॉकी प्रो लीग में बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद शिविर में पहुंचे हैं। शिविर 23 जुलाई को संपन्न होगा जिसके बाद टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 18,819 नए मामले सामने आए हैं। देश के अब सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख चार हजार 555 है। देश में 39 नई मौतों के साथ संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या पांच लाख 25 हजार 116 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir: मिलिए 19 साल के लड़के तजिंदर से जो कश्मीरी गाने गाकर लोगों का करते हैं मनोरंजन

जिस मतदान केंद्र पर कांग्रेस को शून्य वोट, वहां 25 लाख के विकास कार्य कराऊंगा : Kailash Vijayvargiya

Badminton: थॉमस कप और उबेर कप में भारत रहा खाली हाथ, महिलाओं के बाद पुरुष टीम भी हारी

प्रियंका गांधी ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा की उम्मीदवारी की सराहना की, कहा- वे 40 साल से लोगों की कर रहे सेवा