Delhi Police on Bangladeshi: दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों पर कड़ा प्रहार! कोई न बच पाएगा

By अभिनय आकाश | Jan 02, 2025

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई जारी रखी है। वसंत कुंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी को पकड़ा गया। मोहम्मद बब्लू ढाका के डिमरा गांव का रहने वाला है जिसे एफआरआरओ की मदद से निर्वासित किया जा रहा है. दक्षिण पश्चिम जिले द्वारा हाल ही में कुल 25 बांग्लादेशियों को बांग्लादेश निर्वासित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार, जानें अब तक कितने पकड़े?

एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 11 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की है और उन्हें निर्वासित कर दिया है जो राजधानी में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने कहा, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में चलाए गए एक अभियान के दौरान, 15 बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के होटलों में ठहरे हुए पाए गए। इनके अलावा पिछले रविवार को साउथ दिल्ली पुलिस ने 7 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया था. कुल 33 बांग्लादेशियों को निर्वासित किया गया है। विभिन्न जिलों में कई और संदिग्ध बांग्लादेशियों की पहचान की गई है जिनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra ATS का एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

21 से 48 वर्ष की आयु के निर्वासित लोग बांग्लादेश के विभिन्न जिलों से थे, जिनमें कमिला, गाज़ीपुर, ढाका और सुनामगंज शामिल थे। अधिकारी ने कहा, उन्होंने पर्यटक वीजा पर भारत में प्रवेश करने और शर्तें समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में रहने की बात स्वीकार की।

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway