नेपाल में तेज भूकंप, उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2023

नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। रात करीब 11 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के कारण लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा।

गुरुग्राम के निवासी इंद्रजीत सिंह ने कहा, “जब हम टेलीविजन देख रहे थे, तभी काफी देर तक झटके महसूस हुए।” गाजियाबाद के रहने वाले गोपाल ने कहा कि झटके 15 सेकंड से ज्यादा देर तक महसूस हुए।

उन्होंने कहा, “मुझे खिड़की के शीशे की खड़खड़ाहट भी सुनाई दी।” नेपाल में एक महीने में तीसरी बार तेज भूकंप आया है। भूकंप के झटके दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए, जिसके चलते ऊंची इमारतों में रहने वाले कई लोग बाहर निकल आए।

नोएडा सेक्टर-76 में एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निवासी प्रत्यूष सिंह ने कहा, “वास्तव में बहुत तेज झटके महसूस हुए। यह एक बेहद डरावना एहसास था।” भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बस्ती, बाराबंकी, फिरोजाबाद, अमेठी, गोंडा, प्रतापगढ़, भदोही, बहराइच, गोरखपुर और देवरिया जिलों के अलावा बिहार के कटिहार, मोतीहारी तथा पटना में भी महसूस किए गए।

प्रमुख खबरें

IAF का एयर शो Wings Over Ganga वाराणसी में शुरू, 100 विमानों ने गंगा तट पर दिखाई ताकत

Jairam Ramesh ने Ram Mandir जमीन खरीद पर PM Modi को घेरा, चंदे में हेरफेर का लगाया आरोप

Yamuna सफाई के लिए DJB की 9000 करोड़ की योजनाएं शुरू, CM Rekha Gupta ने दिया रोडमैप

J&K Bank का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 10.6% उछला, ₹546 करोड़ से अधिक पहुंचा