दक्षिण अटलांटिक में जोरदार भूकंप, अंटार्कटिका में सुनामी की आशंका के मद्देनजर परामर्श जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2025

दक्षिण अटलांटिक सागर में बृहस्पतिवार देर रात 7.5 तीव्रता का तेज भूकंप आया। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने यह जानकारी दी। भूकंप के बाद चिली के अधिकारियों ने अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में सुनामी की आशंका को देखते हुए परामर्श जारी किया।

विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10.8 किलोमीटर की गहराई में था। ड्रेक पैसेज दक्षिण अटलांटिक और दक्षिण प्रशांत महासागरों को जोड़ता है। यह क्षेत्र अत्यंत दुर्गम है। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

प्रमुख खबरें

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow

Nirav Modi को London Court से झटका! Bank of India को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, सरकारी बैंक की बड़ी जीत

Gautam Adani Birthday: Hindenburg से Asias Richest तक, Gautam Adani की Unstoppable Comeback Story