बीएसई एसएमई मंच पर एक साल में लिस्ट होंगी 60 से अधिक छोटी कंपनियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

नयी दिल्ली। अपनी कारोबारी जरूरतों के लिए इक्विटी कोष जुटाने को 60 से अधिक लघु एवं मझोले उपक्रम (एसएमई) एक साल में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएंगे। बीएसई के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएसई के एसएमई और स्टार्टअप प्रमुख अजय ठाकुर ने कहा कि इन कंपनियों को एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया जाएगा। पिछले साल सिर्फ 16 एसएमई ने आईपीओ के जरिये 100 करोड़ रुपये जुटाए थे। ठाकुर ने बताया कि महामारी के दौरान एक्सचेंज ने एसएमई को इक्विटी वित्तपोषण और सूचीबद्धता के प्रति जागरूक करने को करीब 150 वेबिनार का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी की वजह से छोटी कंपनियां समझती हैं कि सूचीबद्धता के बाद अनुपालन और स्तर और लागत बढ़ जाती है।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू