Fridge Smell Remove: फ्रिज से आने वाली तेज स्मेल चुटकियों में होगी गायब, अपनाएं ये अमेजिंग हैक्स

By अनन्या मिश्रा | Dec 24, 2024

अक्सर हम फ्रिज में किसी भी चीज को खराब होने से बचाने के लिए स्टोर करते हैं। लेकिन कई बार यह चीजें अधिक दिनों तक रखी रहने के कारण सड़ने लगती हैं। इसलिए समय-समय पर फ्रिज की साफ-सफाई करते रहना चाहिए। वरना फ्रिज खोलने पर बार-बार स्मेल आती है और फिर न तो फ्रिज में कुछ रखने का मन होता है और न निकालकर खाने का मन होता है। अगर आपके फ्रिज से भी ऐसी ही तेज स्मेल आती है, तो हम इस बदबू को हटाने के लिए उपाय खोजने लगते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप फ्रिज से आने वाली स्मेल को चुटकियों में दूर कर सकते हैं।

ओटमील से दूर करें स्मेल

इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: प्याज काटने और धनिया सूखने से बचाने के काम आएंगे ये हैक्स, बहुत काम आएंगी अमेजिंग ट्रिक्स

व्हाइट विनेगर

आप स्नैक्स और अचार में इस्तेमाल होने वाले व्हाइट विनेगर की मदद से भी फ्रिज की दुर्गंध को मिटा सकती हैं। इसके लिए आप एक कटोरी या गिलास में विनेगर को निकालकर खुला फ्रीज में रख दें। स्मेल पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

अखबार को रोल करके रखें

अगर आप फ्रिज की स्मेल हटाना चाहते हैं तो इसके लिए कई सारे अखबार को रोल बनाकर फ्रिज में रखें। बता दें कि इस ट्रिक से फ्रिज की बदबू दूर हो जाएगी। 

वेनिला एसेंस

वेनिला एसेंस में रुई के फाए को भिगोकर करीब 24 घंटे के लिए फ्रीज में छोड़ दें। ऐसे में जब आप फ्रिज खोलेंगे तो वह महक उठेगा।

बेकिंग सोडा का पानी

फ्रिज की गंदी स्मेल को दूर करने में बेकिंग सोडा सहायक है। एक कटोरी में बेकिंग सोडा को पानी में घोलकर इसमें थोड़ा सा सिरका मिलाकर रख दें। अब एक घंटे बाद फ्रिज से स्मेल गायब हो जाएगी।

फ्रिज की सफाई

इसके अलावा आप समय-समय पर फ्रिज की सफाई करते रहें। साथ ही चीजों को चेक करती रहें कि कोई चीज खराब तो नहीं हो रही है। इसलिए आप फ्रिज में आने वाली दुर्गंध को खत्म कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, IMD ने शनिवार के लिए जारी किया अलर्ट

Asian Games: नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के आवास संकट पर मदद को आगे आए प्रवासी

Asian Games में चौथी बार उतरेंगी Pranati Nayak, पहले पदक पर टिकी निगाहें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला