Share Market की दमदार शुरुआत, Sensex 545 अंक चढ़कर 78,000 के ऊपर, Nifty भी ग्रीन में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2026

सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 545.89 अंक उछलकर 78,048.01 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 173.85 अंक चढ़कर 24,346.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर नुकसान में रहे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 311.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 579.48 अंक और निफ्टी 169.85 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार

Sri Lanka नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा, नौका भी जब्त की

प्रशांत महासागर में Nolo बना श्रेणी-3 का भीषण चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटा हुई हवा की रफ्तार

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar को बताया दुनिया का नायक