Mamata Banerjee Birthday: सड़क से सत्ता तक का संघर्ष, ममता बनर्जी ऐसे बनीं बंगाल की पहली महिला CM

By अनन्या मिश्रा | Jan 05, 2026

आज यानी की 05 जनवरी को पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि ममता बनर्जी बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने राजनीति में वो कर दिखाया, जोकि इतिहास के पन्नों में अमर हो गया। राज्य की राजनीति में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और देशभर में एक मजबूत महिला नेतृत्व के प्रतीक के रूप में उभरीं। ममता बनर्जी लगातार तीन बार से पश्चिम बंगाल की सीएम हैं। वह राजनीति में 'दीदी' के नाम से फेमस हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर ममता बनर्जी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

राजनीतिक सफर

ममता बनर्जी की राजनीतिक सफर की शुरूआत युवावस्था में हुई थी। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने कई बार चुनाव लड़ा और जनता के बीच अपनी सक्रियता और संघर्षशील छवि की वजह से उनको जल्दी ही लोकप्रियता हासिल हुई। फिर साल 1998 में ममता ने तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की। फिर बंगाल की राजनीति में अपने अलग सिद्धांतों और कार्यक्रमों के जरिए कदम रखा। उनका सियासी सफर संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल रहा है।

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। उनके शासन में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में कई नए कार्यक्रम शुरू किए। हालांकि ममता बनर्जी का नेतृत्व कई बार विवादों और सियासी झमेलों के बीच भी निर्णायक और स्थिरता वाला माना जाता है। बंगाल में ममता का शासनकाल तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में एक नई राजनीतिक दिशा की पहचान बनाता है। 

साल 2011 में ममता बनर्जी पहली बार मुख्यमंत्री बनीं और फिर उन्होंने बंगाल की राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया। उनकी शैली और जनता के बीच पहुंच ने ममता को जनता की 'दीदी' के रूप में फेमस कर दिया। साल 2011 से लगातार ममता बंगाल के सीएम पद पर काबिज हैं।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार