इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने की वापसी, फॉर्म में लौटे स्टुअर्ट ब्रॉड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2019

नार्थ साउंड। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में खराब शुरूआत से उबरते हुए 85 रन की बढत बना ली जबकि उसके चार विकेट बाकी है। पहले दिन इंग्लैंड को पहली पारी में 187 रन पर आउट करने के बाद वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 30 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर उसने छह विकेट खोकर 272 रन बना लिये थे। उसे 85 रन की बढत हासिल है जबकि उसके चार विकेट बाकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: केमार रोच की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड पस्त

डेरेन ब्रावो 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के लिये स्टुअर्ट ब्राड ने 28 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट लिये। मोईन अली ने दो विकेट चटकाये जिसमें क्रेग ब्रेथवेट (49) का विकेट शामिल है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली