Noida के एक छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

गौतमबुद्ध नगर जिले में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक छात्रावास में रहने वाले बी-टेक द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने शुक्रवार देर रात कथित रूप से चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुमार ने बताया कि वह अपने मित्रों के साथ शराब पीकर देर रात छात्रावास में आया था जिसके कारण छात्रावास प्रबंधन ने उसे फटकार लगाई और उसका वीडियो बनाकर उसके पिता विजय सोनी को भेज दिया।

उन्होंने बताया कि वीडियो मिलने पर विजय ने अपने बेटे को डांटा और इस घटना से क्षुब्ध होकर उदित छात्रावास की चौथी मंजिल से नीचे कूद गया। कुमार ने बताया कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

प्रमुख खबरें

PM Modi Bengal Visit | बंगाल में विकास, सियासत और सुरक्षा का महासंगम! दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, देंगे ₹18,880 करोड़ की सौगात

Child Trafficking Delhi | दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 30 से अधिक शिशुओं को बेचने का खुलासा

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना