Jadavpur University Case । हॉस्टल की बालकनी से गिरने से छात्र की मौत, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में यादवपुर विश्वविद्यालय के 18 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकरी दी। स्नातक के छात्र स्वप्नदीप कुंडू की बुधवार रात करीब पौने 12 बजे विश्वविद्यालय के छात्रावास की बालकनी से कथित रूप से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनपर आरोप है कि वे कुंडू के साथ की गई कथित रैगिंग में शामिल थे। पुलिस ने विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्र को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था जो पढ़ाई पूरी होने के बाद भी छात्रावास में रह रहा था।

इसे भी पढ़ें: 1989 में जयललिता पर हमले का मामला: स्टालिन ने सीतारमण पर उठाये सवाल, पलानीस्वामी ने हमले की बात मानी

अधिकारी ने पीटीआई-को बताया, ‘‘गिरफ्तार किए गए पूर्व छात्र से रातभर पूछताछ की गई थी जिसमें दो विद्यार्थियों के नाम सामने आए। ये दोनों उसी छात्रावास में रहते हैं और उस वक्त वहां थे जब किशोर (कुंडू) छात्रावास की दूसरी मंजिल से कथित रूप से गिर गया था। हम उनसे उन लोगों के बारे में पूछताछ करेंगे जो मामले में किसी तरह से शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों को दिन में अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत के लिए छात्रावास में रहने वाले कुछ विद्यार्थी जिम्मेदार हैं।

प्रमुख खबरें

AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद

भारत में Satellite Internet पर Security संशय, Starlink और Jio को लाइसेंस के लिए करना होगा और लंबा इंतजार

Evergrande Crisis: एशिया के सबसे अमीर रहे Hui Ka Yan को China में उम्रकैद, 2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी कंपनी

Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक