एटा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2025

एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा बृहस्पतिवार की शाम को हुआ।

हादसे में मृत छात्र की पहचान अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र के अहमदपुर उमराक गांव निवासी सागर (20) के रूप में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर स्नातक का छात्र था और बृहस्पतिवार को मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली के गांव मिढ़ावली हवेली स्थित अपने ननिहाल में जा रहा था, जहां शुक्रवार को उसे एक परीक्षा देनी थी।

पुलिस के मुताबिक वह अपनी बाइक से नगला गूलर के पास पहुंचा ही था कि अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पिलुआ थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल सागर को एंबुलेंस से वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्राधिकारी (सदर) संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए सागर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके अनुसार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Karachi Firing: पाकिस्तान का कराची शहर गोलियों से दहला, 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

बहुत हो चुका, अब दुनिया देखेगी PM Modi की कूटनीति, 40 से 50 देशों के राष्ट्राध्यक्ष अगले हफ्ते आ रहे हैं दिल्ली

Israel में Crime Wave का कहर, 12 घंटे के अंदर 5 Arab नागरिकों की गोली मारकर निर्मम हत्या

Bangladesh Election में वोटों की गिनती के बीच हंगामा, BNP ने मांगे जल्द नतीजे, Jamaat ने लगाए आरोप