PM मोदी पर बरसे कपिल सिब्बल, कहा- राजनीतिक फायदे के लिए किया गया परीक्षा पे चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने परीक्षा पे चर्चा  को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए बुलाने की बजाय परीक्षा की तैयारी करने देना चाहिए था। सिब्बल ने कहा कि यह सब राजनीतिक फायदे के लिए है। बच्चों को बुलाने की बजाय उन्होंने परीक्षा की तैयारी करने देना चाहिए था। यह बच्चों के लिए ठीक नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: आज की पीढ़ी नई-नई जानकारियों के लिए करती है गूगल गुरु का इस्तेमाल: PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को छात्रों से कहा कि परीक्षा ही जिंदगी नहीं है और उन्हें पढ़ाई से इतर खेल, कला और संगीत सहित अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में एक कमरा ऐसा होना चाहिए जो तकनीकमुक्त हो और वहां कोई उपकरण (गैजट) नहीं होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: छात्रों के साथ होगी हैशटैग विदाउट फिल्टर वाली बात: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने यहां तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तीसरे संस्करण में छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें विफलताओं से नहीं डरना चाहिये और नाकामी को जीवन का हिस्सा मानना चाहिए। 

इसे भी देखें: पीएम मोदी ने की छात्रों से "परीक्षा पर चर्चा", बढ़ाया हौसला

प्रमुख खबरें

Nora Fatehi Song Controversy | चुनिंदा गुस्सा क्यों? KD - The Devil डायरेक्टर की पत्नी रक्षिता का पलटवार, चोली के पीछे और Peelings का दिया हवाला

Assam: MP Pradyut Bordoloi के इस्तीफे पर बोलीं Priyanka Gandhi- यह दुर्भाग्यपूर्ण, एक टिकट लेकर नाराजगी थी

Assam में Congress का दशकों पुराना स्तंभ गिरा, MP Pradyut Bordoloi ने छोड़ा हाथ, क्या BJP में होंगे शामिल?

Vijay की TVK का सनसनीखेज दावा, मिला था CM Post और 50% सीटों का ऑफर, किसने चली ये चाल?