Scheme for Students: तमिलनाडु में कॉलेज छात्रों की बल्ले-बल्ले, अब हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए, स्टालिन सरकार की सौगात

By अनन्या मिश्रा | Oct 14, 2025

हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कॉलेज जाने वाले छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम स्टालिन ने घोषणा की है कि राज्य सरकार 25 सितंबर से कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए हर महीने 1,000 रुपए दी जाने वाली वित्तीय सहायता योजना शुरू होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीएम स्टालिन ने बताया कि इस कार्यक्रम में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी इस योजना में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Police Job: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के 552 पद जारी

छात्रों को मिलेगी वित्तीय सहायता

इसके अलावा सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि वह प्रतिभाशाली छात्रों से मिलने के साथ उनकी ऊर्जा और आकांक्षाओं को साझा करने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। बता दें कि कॉलेज जाने वाली महिलाओं और पुरुषों के लिए पुधुमाई पेन और तमिल पुधलवन क्रमशः योजनाएं हैं।

इन दोनों योजनाओं के तहत छात्रों को हर महीने 1,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी की और उनको इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

प्रमुख खबरें

Muscle Pain Relief: मांसपेशियों के Muscle Pain से राहत पाने के लिए अपनाएं सिकाई और हल्दी दूध के नुस्खे

TCS का दावा: अमेरिका में आईटी कंपनियों को देश के आधार पर नहीं बनाया जा रहा निशाना

BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक से दूर रहेंगे Bangladesh के गृह मंत्री

अभिषेक शर्मा के तूफानी खेल के सामने हमारा प्लान बी भी नाकाम रहा: शमर स्प्रिंगर