बांग्लादेश की राजधानी में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या के बाद विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2025

बांग्लादेश में एक कबाड़ व्यापारी की पीट-पीटकर कर हत्या से पूरे देश में आक्रोश फैल गया तथा शनिवार को यहां सैकड़ों विद्यार्थी यह आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आए कि अंतरिम सरकार भीड़ की हिंसा को रोकने में विफल है।

पुलिस ने कबाड़ कारोबारी लाल चंद सोहाग की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो के पास अवैध हथियार थे। राजधानी ढाका के कई विश्वविद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों ने बुधवार की इस घटना के विरोध में रैलियां निकालीं।

इस घटना में जबरन वसूली करने वालों ने पुराने ढाका क्षेत्र में मिटफोर्ड अस्पताल के सामने कबाड़ कारोबारी सोहाग को पीट-पीटकर मार डाला। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें नजर आ रहा है कि हमलावरों ने कंक्रीट के स्लैब से प्रहार कर सोहाग को मार डाला और उसकी मौत के बाद वे नाच रहे हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर