मंडी हाउस पर CAA और NRC के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

नयी दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने राष्ट्रीय राजधानी के मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च किया। अलग-अलग विश्वविद्यालयों के छात्र मंडी हाउस में इकट्ठा हुए और उन्होंने सीएए से ‘आजादी’ के नारे लगाए। इस दौरान छात्र पोस्टर भी लिए हुए थे जिन पर ‘‘हम सीएए के खिलाफ एकजुट हैं’’, ‘‘अगर तुम डीसेंट (सभ्य) होते तो डिसेंट (असंतोष) को समझते’’ और ‘धर्मनिरपेक्षता जिंदाबाद, सांप्रदायिकता मुर्दाबाद’ जैसे नारे लिखे हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: NPR है खतरनाक खेल, NRC का पूर्व संकेत: ममता बनर्जी

जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एन साई बालाजी ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और छात्र नेता कंवलप्रीत कौर के साथ मिल कर मार्च की अगुवाई की। बालाजी के कहा, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय से असंवैधानिक सीएए को रद्द करने की मांग करते हैं। हम संविधान को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow

Nirav Modi को London Court से झटका! Bank of India को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, सरकारी बैंक की बड़ी जीत

Gautam Adani Birthday: Hindenburg से Asias Richest तक, Gautam Adani की Unstoppable Comeback Story