बीएचयू परिसर में इफ्तार को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन ने हंगामे को निदंनीय बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2022

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के महिला महाविद्यालय परिसर में बुधवार शाम इफ्तार के आयोजन को लेकर छात्रों ने हंगामा किया और नयी परम्परा शुरू करने को लेकर सवाल उठाए। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है कि इफ्तार का आयोजन कई वर्षों से हो रहा है। छात्रों ने कुलपति आवास पहुंच कर नारेबाजी की और कुलपति का पुतला भी फूंका। वहीं बृहस्पतिवार देर शाम इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान में विश्वविद्यालय प्रशासन ने हंगामे को निंदनीय बताया और कहा, ‘‘पंडित मदन मोहन मालवीय के मूल्यों व आदर्शों के अनुरूप स्थापित इस विश्वविद्यालय में किसी भी आधार पर, किसी के साथ भी भेदभाव का कोई स्थान नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान, अपना वेतन जनता के कल्याण के लिए किया समर्पित

विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बयान में कहा है कि परिसर में रोजा-इफ्तार का आयोजन कई वर्षों से हो रहा है और उपलब्ध होने पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति हमेशा उसमें भाग लेते हैं। उसमें कहा गया है, ‘‘महिला महाविद्यालय में रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति को आमंत्रित किया गया था। पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन नहीं हो सका था। इस साल आयोजन में कुलपति समेत विभिन्न लोगों ने हिस्सा लिया।’’ महिला महाविद्यालय में बुधवार शाम आयोजित इफ्तार में कुलपति सुधीर जैन के साथ प्रोफेसर वी. के. शुक्ला, डॉ अफजल हुसैन, प्रोफेसर नीलम अत्रि, कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रोफेसर रीता सिंह,छात्र अधिष्ठाता प्रोफेसर के. के. सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर बी. सी. कापड़ी, डॉ. दिव्या कुशवाहा सहित महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया था। हालांकि, इफ्तार के आयोजन की जानकारी मिलने पर बुधवार रात ही छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक छात्र ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में ऐसे आयोजन की कोई परंपरा नहीं रही है और कुलपति ऐसा करके नयी परंपरा को जन्म दे रहे हैं। विरोध प्रदर्शन पर विश्वविद्यानय प्रशासन का कहना है, ‘‘इसे लेकर विश्वविद्यालय का शैक्षणिक व सद्भावपूर्ण वातावरण बिगाड़ने की कोशिश निंदनीय है।’’

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें