Thalapathy Vijay की Oath Ceremony में छाईं Trisha, CM बनते देख आंखों में आए आंसू

By दिव्यांशी भदौरिया | May 10, 2026

आज तमिलनाडु में सिनेमा का सबसे एतिहासिक दिन है। अभिनेता विजय थलापति इतिहास बनाने  जा रहे हैं। अब विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री कहलाएंगे। आज उनका शपथ ग्रहण समारोह था। इस खास अवसर पर उनका पूरा परिवार शपथ समारोह में पहुंचा। इसके साथ ही पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन को भी शपथ ग्रहण समारोह में नजर आईं।

तृषा कृष्णनन और विजय थलापति करीबी दोस्त हैं। कई फिल्में साथ में कर चुके हैं। इसलिए उनका विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना लाजमी था। इस मौके पर उनकी आंखों में नमी दिखीं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने की खुशी भी साफ झलक रही थी। यह शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में हो रहा है।

सादगी भरे अंदाज में समारोह में शामिल हुईं तृषा 

तृषा कृष्णनन विजय के शपथ ग्रहण समारोह में सी-ग्रीन रंग की खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंचीं। उन्होंने बालों में सफेद गजरा सजाया था, जो उनके पारंपरिक लुक को और भी आकर्षक बना रहा था। हल्के मेकअप और सादगी भरे अंदाज में तृषा बेहद सुंदर नजर आईं। उनका एथनिक स्टाइल समारोह में लोगों का ध्यान खींचता दिखा।

तृषा और विजय थलापति के बीच करीबी रिश्ता

मीडिया में अक्सर Vijay और Trisha Krishnan की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जाती हैं, हालांकि इस विषय पर किसी ने भी सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे इन खबरों को और हवा मिलती है। वहीं विजय की निजी जिंदगी को लेकर भी खबरें सामने आती रहती हैं कि उनके वैवाहिक रिश्ते में दूरी बढ़ गई है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का Congress पर हमला, कहा- इनकी किताब में Governance का Chapter ही नहीं, सिर्फ धोखा है

Australia, UAE समेत 38 देशों से हुए FTA, अधिकतम लाभ के लिए सरकार का नया मास्टर प्लान

Tamil Nadu के CM बनते ही Action में Thalapathy Vijay, 200 यूनिट बिजली Free समेत 3 Files पर किए Sign

Assam में फिर Himanta Biswa Sarma का राज, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ, PM Modi होंगे शामिल