कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें रिलीज, देखें शादी का पूरा एल्बम

By रेनू तिवारी | Dec 11, 2021

बॉलीवुड के बेस्ट कपल  कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और आखिर में 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधंन में बंधे। इस कपल ने काफी गोपनीयता के साथ अपनी शादी को संपन्न किया और आखिर में सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके अपने नये रिश्ते के बारे में अपने फैंस को सूचित किया। तस्वीरें कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। तस्वीरों को अबतक 2 करोड़ के लगभत लाइक मिल चुके हैं। यह अब तक की बॉलीवुड के कपल की सबसे ज्यादा लाइक की गयी तस्वीरों में से एक हैं। बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों से ज्यादा विक्की औक कैटरीना की तस्वीरों को लाइक मिले हैं। शादी की तस्वीरों के बाद  अब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को पोस्ट करके फैंस को दूसरा डोज दिया हैं। तस्वीरों में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बुहत ब्यूटीफुल लग रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: जानिए उस महिला आईपीएस ऑफिसर के बारे में, जिन्होंने बॉलीवुड में भी मनवाया अपना लोहा

 

कैटरीना कैफ के फोटो एलबम में, आखिरी तस्वीर में अभिनेत्री को अपने परिवार और विक्की के भाई सनी कौशल के साथ हल्दी समारोह में एक अच्छा समय बिताते हुए दिखाया गया है।

यहां देखें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी की शानदार तस्वीरें:

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद