नेशनल हेराल्ड केस के जन्मदाता सुब्रमण्यम स्वामी बोले, अब कोई विकल्प नहीं बचा, पासपोर्ट लेकर किसी दूसरे देश चले जाएं राहुल

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2022

नेशनल हेराल्ड केस में आज ईडी के समक्ष राहुल गांधी पेश हुए। ईडी की तरफ से राहुल से लंबी पूछताछ की गई। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से सड़कों पर सत्याग्रह प्रदर्शन भी देखने को मिला। कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। राहुल गांधी का बयान पीएमएलए के सेक्शन 50 के तहत दर्ज किया गया। तीन अफसर उनसे पूछताछ की। इसमें असिस्टेंट डायरेक्टर रैंक के अफसर भी शामिल रहे।  नेशनल हेराल्ड केस के जन्मदाता सुब्रमण्यम स्वामी की तरफ से राहुल गांधी पर बड़ा निशाना साधा गया है। उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कड़ी सजा मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: कृषि मंत्री का दावा, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को मोदी सरकार ने किया स्वीकार, फसलों की बढ़ रही MSP

कांग्रेस ने एक झूठा बनाया कि हमें 90 करोड़ का कर्ज देना है, जो हमने उनको दिया है। इनकम टैक्स की तरफ से कहा गया कि 90 करोड़ का कोई हिसाब ही नहीं है। उस पैसे से राहुल सोनिया की कंपनी यंग इंडिया ने नेशनल हेराल्ड अखबार निकालने वाली कंपनी एसोसिएट जनरल को खरीद लिया और उस कंपनी की करीब 5 हजार करोड़ की संपत्ति गांधी परिवार के पास आज भी मौजूद है। स्वामी ने कहा कि कोई अन्य उपाय नहीं है, उन्हें दंडित किया जाएगा क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप के तहत ईडी की सजा बहुत सख्त है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 7 के लिए जेल हो सकती है वर्ष क्योंकि वे यंग इंडियन के बहुसंख्यक शेयरधारक हैं।"

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक