By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2022
मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने कहा है कि फिल्म उद्योग में सफलता पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और यह ‘‘पानी के अंदर अपनी सांस रोके रखने’’ जैसी है। सूद (48) ने कहा, ‘‘जब आप अभिनेता बनना चाहते हैं और मुंबई जैसे शहर में आते हैं तो आपको कई बार खारिज होने के लिए तैयार रहना होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंतजार असीमित होता है। उस वक्त आपको अपना अस्तित्व बचाए रखने और उन चुनौतियों का सामना करने की जरूरत होती है।