Sridevi Birth Anniversary: एक फिल्म के लिए 1 करोड़ चार्ज करने वाली Legend की Success Story और अनकहे किस्से

By अनन्या मिश्रा | Aug 13, 2026

हिंदी सिनेमा की महिला सुपरस्टार रही अभिनेत्री श्रीदेवी का 13 अगस्त को जन्म हुआ था। आज भी एक्ट्रेस के अभिनय, खूबसूरती और व्यक्तित्व का प्रभाव सिनेमा प्रेमियों के दिलों में बसा है। अपनी बेहतरीन अदाकारी और डेडिकेशन के दम पर श्रीदेवी बॉलीवुड की 'सुपरस्टार' बन गई थीं। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर एक्ट्रेस श्रीदेवी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Kishore Kumar Birth Anniversary: बिना किसी Music Training के 8 Filmfare Awards जीतने वाले इस Legend का अनूठा रिकॉर्ड

हिंदी फिल्मों का सफर

तमिल फिल्मों में सफल होने के बाद श्रीदेवी ने 9 साल की उम्र में हिंदी फिल्म 'रानी मेरा नाम' से बॉलीवुड में एंट्री की। उनकी बचपन से ही एक्टिंग में पकड़ इतनी मजबूत थी कि वह किरदार में पूरी तरह से ढल जाती थीं।

सुपरस्टारडम की शुरुआत

बता दें कि साल 1979 में श्रीदेवी ने फिल्म 'सोलहवां सावन' से खुद को हिंदी सिनेमा में स्थापित कर लिया था। लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान फिल्म 'हिम्मतवाला' से मिली थी। इस फिल्म में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खूब सराहा। इसके बाद 80 और 90 का दशक श्रीदेवी के नाम रहा। श्रीदेवी की मौजूदगी फिल्मों के हिट होने की गारंटी मानी जाती थी।

हीरो से बड़ी स्टार

अभिनेत्री को न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिला, बल्कि इंडस्ट्री में भी उनको एक अलग दर्जा मिला। उस दौर में जब हीरो को हमेशा फिल्मों का केंद्र माना जाता था, तब श्रीदेवी ने ऐसी कई फिल्में कीं, जिसमें कहानी पूरी उनके ही इर्द-गिर्द घूमती थी।

1 करोड़ रुपए की फीस पाने वाली पहली एक्ट्रेस

80 और 90 के दशक में जब एक्ट्रेसेस को मेल एक्टर्स से कम फीस मिलती थी, तो इस मिथक को श्रीदेवी ने तोड़ा। वह बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस थीं, जिनको एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए तक फीस दी गई। उस समय यह बड़ी उपलब्धि थी। जो श्रीदेवी के स्टारडम और प्रभाव का प्रतीक था।

फेमस फिल्में

एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'लम्हे', 'सदमा', 'चांदनी', 'चालबाज', 'नगीना', 'खुदा गवाह', 'मिस्टर इंडिया', 'जुदाई', 'इंग्लिश विंग्लिश', 'बंजारन' और 'मॉम' जैसी फिल्मों में काम किया।

मृत्यु

वहीं 24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

आधी रात को बड़ा उपद्रव! BJP हेडक्वार्टर पर पथराव, कांग्रेस से आर-पार की जंग, अमित शाह के दौरे से क्यों सुलगी केरल की राजनीति?

Manipur में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, PLA और PREPAK-Pro के चार उग्रवादी पकड़े गए

Ram Nath Kovind Birthday: सियासत में आने से पहले वकालत करते थे रामनाथ कोविंद, ऐसे बने थे राष्ट्रपति

Rise and Fall 2 | शो में मारपीट के बाद Shehzad Poonawalla का बड़ा बयान! मैं चाहता था कि सिवेट को माफ़ किया जाए, Swara Bhasker संग भी बदला समीकरण!