Kishore Kumar Birth Anniversary: बिना किसी Music Training के 8 Filmfare Awards जीतने वाले इस Legend का अनूठा रिकॉर्ड

Kishore Kumar
Creative Commons licenses

आज ही के दिन यानी की 04 अगस्त को किशोर कुमार का जन्म हुआ था। वह एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने 2678 फिल्मों में गाने गाए और करीब 88 फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया था।

भारतीय सिनेमा के इतिहास के फेमस गायक किशोर कुमार का 04 अगस्त को जन्म हुआ था। वह एक मल्टी टैलेंटेड कलाकार थे। वह एक बेहतरीन गायक होने के साथ-साथ एक्टर, राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने 2678 फिल्मों में गाने गाए और करीब 88 फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया था। किशोर कुमार ने 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। आज की फिल्मों में भी किशोर कुमार के गानों में रीमेक किया जाता है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर सिंगर किशोर कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मध्य प्रदेश में 04 जुलाई 1929 को किशोर कुमार का जन्म हुआ था। इनका असली नाम आभास कुमार था। जब वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने, तो उनका नाम किशोर पड़ा। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले कोई म्यूजिक ट्रेनिंग नहीं ली थी। उनके भाई ने एक बार बताया था कि किशोर की आवाज बचपन में फंटे बांस की तरह थी, लेकिन जब उन्होंने गाना शुरू किया, तो उन्होंने अपनी आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।

इसे भी पढ़ें: Meena Kumari Birth Anniversary: 'Tragedy Queen' का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

बिना प्रैक्टिस गाते थे किशोर

गायक किशोर कुमार ने अपने सिंगिंग करियर में करीब 15 सौ से ज्यादा गाने गाए थे। वह कई बार अपनी गायकी के अंदाज से म्यूजिक डायरेक्टर्स को भी हैरान कर देते थे। उनकी गायिकी पर इतनी अच्छी और बारीक पकड़ थी कि अक्सर वह बिना प्रैक्टिस के रिकॉर्डिंग करवाते थे। किशोर कुमार की काबिलियत का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि वह बिना किसी गलती के एक टेक में ओके हो जाता था।

शानदार सिंगर और अभिनेता थे किशोर कुमार

वह इतने बड़े सिंगर थे कि वह लड़की की आवाज में भी गा लेते थे। उनके फेमस गानों में से एक गाना 'एक लड़की भीगी भागी सी' में सिंगर किशोर कुमार ने लड़की की आवाज दी थी। वह एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ अभिनेता भी थे। उन्होंने फिल्मों में अपनी शर्तों पर काम किया। साल 1946 में फिल्म 'शिकारी' से किशोर कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में लीड अभिनेता अशोक कुमार थे।

पर्सनल लाइफ

किशोर कुमार की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही थी। किशोर कुमार ने 4 शादियां की थीं। साल 1951 में पहली शादी रुमा गुहा से की थी। दूसरी शादी फेमस एक्ट्रेस मधुबाला से हुई। तीसरी शादी उन्होंने योगिता बाली से की थी और चौथी शादी लीना चंदावरकर से की थी।

मृत्यु

वहीं 13 अक्टूबर 1987 को दिल का दौरा पड़ने से किशोर कुमार की मृत्यु हो गई थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़