इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ पर ईरान ने किया क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2019

तेहरान। ईरान ने 1979 की इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर 1,350 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक मार करने वाले नये क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। सरकारी टीवी चैनल ने मिसाइल परीक्षण का प्रसारण किया। टीवी के अनुसार देश के रक्षा मंत्री आमिर हातमी का कहना है, ‘‘होविज क्रूज मिसाइल का 1,200 किलोमीटर मारक क्षमता का परीक्षण सफल रहा। उसने सटीक निशाना लगाया।

इसे भी पढ़ें- यौन शोषण के जुर्म में फ्रांस के एक पादरी को जेल की सजा

ईरान में इस्लामिक क्रांति की शुरूआत और पश्चिम के प्रति साहानुभूति रखने वाले शाह को सत्ता से हटाने की वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार से समारोहों का आयोजन हो रहा है। यह 10 दिन तक चलेगा। गुरुवार को हजारों की संख्या में लोग इस्लामिक क्रांति के अगुवा और मौजूदा ईरान के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्ला खुमैनी की कब्रगाह पर जुटे थे। ईरान ने स्वैच्छिक रूप से अपनी मिसाइलों की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक नियंत्रित की हुई है।

इसे भी पढ़ें- चीन के साथ व्यापार घाटा को बरकरार नहीं रहने दे सकते: ट्रंप

इसके बावजूद उसकी मिसाइलें इज़राइल और मध्य एशिया में बने पश्चिमी देशों के सैन्य अड्डों तक पहुंच सकती हैं। वाशिंगटन और उसके सहयोगी देशों का आरोप है कि ईरान अपनी मिसाइल क्षमता बढ़ा रहा है जिससे यूरोप को खतरा महसूस हो रहा है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार